फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सड़क निर्माण की मांग को लेकर 21वें दिन भी धरने पर बैठे किसान

Akash Dwivedi Updated Tue, 08 Sep 2026 04:53 PM IST

कमालपुर विचलका से कुबहरा गांव तक कच्चे रास्ते पर डामरीकरण की मांग को लेकर किसानों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को किसानों से वार्ता करने मोहनलालगंज के उपजिलाधिकारी आकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत के अधिकारियों को बुलाकर दो दिन बाद किसानों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान इससे सहमत नहीं हुए। किसानों ने 9 सितंबर को लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करने का निर्णय बरकरार रखा है। किसानों का कहना है कि बुधवार सुबह 10 बजे तक जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लखनऊ कूच करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें