फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्पर्श ग्रीन सिटी में दिनदहाड़े चोरी, 40 हजार नकदी और दो लाख के जेवर पार

गौरा स्थित स्पर्श ग्रीन सिटी में बुधवार दोपहर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने पास के एक अन्य बंद मकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक नहीं खुलने पर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में बाइक से आते तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं। रायबरेली के महाराजगंज निवासी ट्रक चालक सूर्यमणि शुक्ला पत्नी मोनिका और बच्चों के साथ स्पर्श ग्रीन सिटी में मनीष मिश्रा के मकान में किराये पर रहते हैं। सूर्यमणि के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गोसाईगंज के मोहरीकला स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दो कमरों में रखी अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। अलमारियों से 40 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें