फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में महर्षि यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह

आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद हैं। समारोह में कुल 2279 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों के साथ उनके शोध और नवाचार को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में 20 शोधार्थियों को पीएचडी, 324 विद्यार्थियों को परास्नातक और 1612 विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री दी जा रही है। इसके अलावा 323 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया जा रहा है। इस तरह विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 2279 विद्यार्थी अपनी शैक्षिक उपलब्धियों का प्रमाण प्राप्त कर रहे हैं। तकनीक, रोबोटिक्स और वैदिक विज्ञान के मॉडल आकर्षण समारोह के साथ विश्वविद्यालय परिसर में मिनी एक्सपो भी लगाया गया है। इसमें तकनीक, रोबोटिक्स, वैदिक विज्ञान, योग और एनीमेशन से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जा रहे हैं। एक्सपो के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और नवाचार को सामने लाया गया है। प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों को भी स्थान दिया गया है। विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और प्रोजेक्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी मौजूद समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. बीपी सिंह, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य राहुल भारद्वाज और कुलसचिव डॉ. गिरिश छिमवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। रामायण विश्वविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के सदस्य पंकज शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें