फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिछले 8 वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय का किया घेराव

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएलएड अभ्यर्थियों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पिछले आठ वर्षों से नई भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं ने अब शासन-प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अभ्यर्थियों ने संयुक्त विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ निशातगंज बेसिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय के सामने धरना दिया। डीएलएड अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को मिलाकर हजारों पद रिक्त पड़े हैं। अभ्यर्थियों ने पदों का ब्योरा जारी करते हुए मांग की है कि नगरीय क्षेत्र में रिक्त पद 12,075, ग्रामीण क्षेत्र में रिक्त पद, 48,883 कुल 60,958 पदों पर भर्ती का संयुक्त विज्ञापन निकाला जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें