फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली, महिलाओं को बताए हेल्पलाइन नंबर

मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत सोमवार शाम सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल के पास महिला जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिलने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक और एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया। अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि महिलाओं को आपात स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी परेशानी के समय वे तत्काल मदद ले सकें। जागरूकता रैली में दक्षिण जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और एंटी रोमियो प्रभारी मौजूद रहे। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें