लखनऊ के झूलेलाल पार्क स्थित मनौतियों के राजा को लेकर पुरानी मान्यता है कि जो भक्त यहां बप्पा के नाम की चिट्ठी लिखता है, बप्पा अगले साल वापस आने तक उसी मनोकामना पूरी कर देते है। गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि हर दिन लगभग 8-9 हजार चिट्ठियां लिखी जा रही हैं। ये चिट्ठियां बिल्कुल गुप्त रहती हैं और बप्पा के भूमि विसर्जन के साथ ही विसर्जित कर दी जाती हैं।