दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश में रूसेना गांव में शनिवार दोपहर एक बजे कच्ची दीवार पलटने से किसान सुरेश (50) और उसकी बेटी सलोनी (20) व बेटा रजनीश (24) मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद दबे हुए तीनों लोगों निकाल कर सीएचसी मलिहाबाद भर्ती कराया। गंभीर अवस्था देखते हुए तीनों को लखनऊ ट्रॉमा रेफर कर दिया गया है।