आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पुस्तिका का विमोचन किया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों और विश्वविद्यालय की गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी संबोधित किया।