हजरतगंज चौराहे पर डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के नेतृत्व में बुलेट समेत अन्य दोपहिया वाहनों में लगे मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात कर्मियों ने वाहनों को रोककर साइलेंसर से निकलने वाली आवाज की डेसिबल मीटर से जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तेज और अधिक आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर पर विशेष नजर रखी गई।