लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले गोमती पुस्तक महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ दिवसीय महोत्सव की शुरुआत शनिवार से होगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। महोत्सव में साहित्य और संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम भी होंगे। इसी क्रम में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ बच्चों का विशेष संवाद कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजकों की ओर से महोत्सव को लेकर अंतिम तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।