तेलीबाग, कल्ली पश्चिम में पुराने पंचायत भवन की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है, वो बिल्डिंग कभी भी धराशाई हो सकती है, बिल्डिंग का इस्तेमाल न किया जाए,स्पष्ट निर्देश बिल्डिंग की दीवार पर प्रशासन के द्वारा लिखवा भी दिया गया है। उसके बावजूद उस बिल्डिंग में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। उसे आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे आते हैं जिससे कभी भी कोई दुर्घटना भी हो सकती है।