फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भैंसों की नीलामी के विरोध में नगर निगम मुख्यालय पर सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Mon, 24 Aug 2026 02:16 PM IST

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर सोमवार को पारा क्षेत्र से पकड़ी गई भैंसों की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के साथ बड़ी संख्या में डेयरी संचालक और भैंस मालिक भी नगर निगम पहुंचे। नगर निगम की ओर से पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को प्रस्तावित है। इसी के विरोध में भैंस मालिक अपनी पशुओं को छुड़ाने की मांग लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए नगर निगम प्रशासन से भैंसों को उनके मालिकों को सौंपने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें