फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में भारी बारिश से गरीब परिवार की झोपड़ी ढही, कोई जनहानि नहीं

भारी बारिश के चलते मुकुंद खेड़ा गांव में झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवार का आशियाना ढह गया। जौखंडी का मजरा मुकुंद खेड़ा गांव में बेड़िया बिरादरी के संजय और अशोक का परिवार कच्ची दीवार पर फूस की झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रहा था। लगातार बारिश के कारण झोपड़ी और कच्ची दीवार ढह गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मड़ियांव में जलभराव, घरों में घुसा पानी जानकीपुरम प्रथम वार्ड के अंतर्गत आने वाले मड़ियांव गांव और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। कई स्थानों पर बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कमता सर्विस लेन पर गिरे दो पेड़, आवागमन बाधित कमता स्थित बीबीडी विराज सर्विस लेन पर शनिवार को बारिश के बीच दो पेड़ सड़क पर गिर गए। पेड़ों के गिरने से सर्विस लेन पर आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ों के अवशेष पड़े होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ा। पेड़ गिरने से कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें