भूमि अधिकार आंदोलन का प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन कैसरबाग स्थित किसान सभा कार्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश और प्रदेश में कई किसान संगठन हैं, जिनके विचार और मुद्दे अलग-अलग हो सकते हैं। इसके बावजूद कुछ अहम मुद्दों पर सभी किसान संगठन एकजुट हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए किसानों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया।