इटौंजा क्षेत्र के मलूकपुर, माधौपुर, मारपा और नौरंगपुर गांवों में मंडी परिषद की ओर से एक सप्ताह पहले बनाई गई सड़क उखड़ने लगी है। सड़क की खराब हालत से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर दोबारा मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के दौरान ही उन्होंने जिलाधिकारी लखनऊ से शिकायत कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोबारा मरम्मत कराने की मांग की है।