उतरेठिया स्थित होटल स्काई व्यू में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया गया। होटल में चोरी की कोशिश करते देख लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से चोरी की घटना और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।