लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह छात्रावास में विद्यार्थियों को पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद मेस में भोजन की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन पानी की व्यवस्था अब भी सवालों के घेरे में है। छात्रावास में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पानी का टीडीएस 650 दर्ज किया गया। छात्रों के मुताबिक, पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं, मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी छात्रों ने विरोध दर्ज कराया था। प्रदर्शन के बाद भोजन में सुधार तो हुआ, लेकिन पानी की समस्या बनी हुई है। अमर उजाला लाइव की पड़ताल में छात्रावास की यह स्थिति सामने आई।