फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोमती नदी में कूदे वनकर्मी की तलाश जारी, एसडीआरएफ चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

गोमतीनगर इलाके में सोमवार रात गोमती नदी में छलांग लगाने वाले 38 वर्षीय वनकर्मी आशीष कुमार की तलाश जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को तलाश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद आशीष गोमतीनगर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय वह शराब के नशे में थे और नदी में कूदने का प्रयास किया था। हालांकि, परिजनों ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया था। इसके बाद रात करीब आठ बजे आशीष दोबारा गोमतीनगर पहुंचे और रिवर फ्रंट से गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और उनकी तलाश शुरू की। फिलहाल आशीष का पता नहीं चल सका है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें