फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फार्मा विजन का 13वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26-27 सितंबर को, 779 प्रतिभागी होंगे शामिल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अवध प्रांत की ओर से फार्मा विजन के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कैसरबाग स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बताया गया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 और 27 सितंबर को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। राष्ट्रीय संयोजक अपूर्व नन्दी ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करना है। अधिवेशन में देशभर से 779 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अलावा नेपाल का एक प्रतिनिधिमंडल भी कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान प्रतिभागियों के लिए क्विज, मॉडल और पोस्टर प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही फार्माप्रेन्योर और युवा संसद जैसे कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन के जरिए फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और युवाओं को अपने विचार और प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें