लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा के लिए गोमती किनारे बनाए गए कुंड में पूजा संपन्न होने के बाद भी लापरवाही का नजारा देखने को मिला। दोपहर के समय छोटे-छोटे बच्चे कुंड में नहाते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि उन्हें रोकने या बाहर निकालने वाला कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। आखिर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?