फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चौपटिया के मां संदोहन देवी मंदिर में छह महीने बाद हुए माता के चरण दर्शन, उमड़े श्रद्धालु

पुराने लखनऊ के चौपटिया स्थित ऐतिहासिक मां संदोहन देवी मंदिर में छह महीने में एक बार माता के चरण दर्शन होते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के ठीक बाद पड़ने वाली एकादशी पर श्रद्धालुओं को माता के चरणों के दर्शन का अवसर मिलता है। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते रहे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें