लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 18वें ब्रिक्स एकेडमिक फोरम के अंतिम दिन एक दर्जन से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंच विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के करियर और भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों के साथ संवाद से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के अवसरों और नए दृष्टिकोणों से जुड़ने का मौका मिलेगा। फोरम के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शिक्षा, शोध और वैश्विक चुनौतियों पर साझे प्रयासों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।