फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भैंसों की नीलामी के विरोध में नगर निगम पहुंचे मालिक, सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Akash Dwivedi Updated Mon, 24 Aug 2026 02:18 PM IST

लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में पारा क्षेत्र से बीते दिनों पकड़कर लाई गई भैंसों की सोमवार को प्रस्तावित नीलामी के विरोध में भैंस मालिक नगर निगम पहुंचे। उन्होंने अपनी भैंसें वापस करने की मांग की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन, नगर आयुक्त और जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भैंसों को उनके मालिकों को वापस करने की मांग की। वहीं, भैंस मालिकों का आरोप है कि उनकी भैंसों को नीलामी के जरिए कसाइयों को बेचे जाने की तैयारी है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से नीलामी रोककर भैंसों को वापस करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें