पारा क्षेत्र से पकड़ी गई भैंसों की प्रस्तावित नीलामी को स्थगित करने की मांग को लेकर सपा विधायक अरमान खान और समाजवादी पार्टी के पार्षद यावर हुसैन, रेशू, शफीकुर्र रहमान चाचा समेत अन्य पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात की। सपा नेताओं ने अधिकारियों से मांग की कि सोमवार को होने वाली नीलामी को स्थगित कर इसकी तारीख बाद में तय की जाए। उनका कहना था कि शहर के कई लोग नीलामी में शामिल नहीं हो पाए हैं, जबकि शहर के बाहर से बड़ी संख्या में लोग नीलामी में पहुंच गए हैं। सपा नेताओं ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भी नजदीक है, ऐसे में नीलामी को फिलहाल स्थगित किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को भी प्रक्रिया में शामिल होने का पर्याप्त अवसर मिल सके।