अमर उजाला की ओर से 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘भूले-बिसरे खेल’ को लेकर अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयोजन के दौरान खेले जाने वाले पारंपरिक और पुराने खेलों को लेकर चर्चा हुई। संवाद में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और खेल संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि नई पीढ़ी को पुराने और पारंपरिक खेलों से जोड़ने के लिए कौन-कौन से खेल आयोजन में शामिल किए जाएं। साथ ही खेलों के चयन, उनकी प्रस्तुति और बच्चों की सहभागिता को लेकर भी सुझाव साझा किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य भूले-बिसरे खेलों को फिर से पहचान दिलाना और बच्चों व युवाओं के बीच इनके प्रति रुचि बढ़ाना है।