फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऐशबाग के तिलक नगर में आग से तबाही, दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख

लखनऊ के ऐशबाग स्थित तिलक नगर में भीषण आग से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में पीड़ित परिवारों का घर-गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। घटना के बाद विधायक रविदास मेहरोत्रा पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ितों ने विधायक को अपनी आपबीती सुनाई। लोगों ने बताया कि आग में उनके घरों का पूरा सामान जल गया और उनके सामने रहने-खाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से प्रत्येक प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। उन्होंने प्रति परिवार 25 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें