लगातार हो रही बारिश के चलते आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। नाबार्ड बैंक के पास कमर से ऊपर तक पानी भर गया है। जलभराव के बीच खड़े वाहनों के खराब होने की समस्या सामने आ रही है। वहीं, सेक्टर-एच में बदनाम लड्डू के पास भी बारिश का पानी भरने से दुकान बंद पड़ी है। सुबह करीब 11 बजे तक दुकान के आसपास जलभराव बना हुआ था। पानी भरने के कारण स्थानीय दुकानदारों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है।