फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में गोमती में कूदे ढाबा संचालक और युवती का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

लखनऊ में घैला पुल से गोमती नदी में कूदे फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (42) और उनकी रिश्तेदार चुनमुन वर्मा (23) का दूसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ और गोताखोरों ने नदी में तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, गौतम बीकेटी में ढाबा चलाते हैं। रविवार को घर में विवाद के बाद वह दोपहर करीब 12:30 बजे जान देने की बात कहकर निकले थे। शाम को उनके घैला पुल से गोमती में कूदने की सूचना मिली। उनके साथ चुनमुन के भी नदी में कूदने की बात सामने आई। शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंचे गौतम के साढ़ू अभिषेक ने पुल पर मिले जूते से उनकी पहचान की। चुनमुन के पिता महेंद्र वर्मा भी वहां पहुंचे। ठाकुरगंज पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई थी। पुलिस के अनुसार, गौतम और चुनमुन के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को हो गई थी। इसको लेकर घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को भी कहासुनी हुई थी। बीकेटी के देवराई गांव निवासी चुनमुन एक कार शोरूम में रिसेप्शनिस्ट थीं। उनके पिता महेंद्र के मुताबिक, शनिवार को वह चुनमुन को बैंकिंग की परीक्षा दिलाने कानपुर ले गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों लौटे थे। 13 अक्टूबर को चुनमुन फिर बैंक की परीक्षा थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें