फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी की ओर से खातीबाबा स्थित पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार दिया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता के कारण ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में साहसिक नेतृत्व का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी का देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, तिरंगा शाखा प्रभारी राजकुमार राव, बाबूलाल कुशवाहा, प्रियांशु अग्रवाल, शैलेंद्र यादव, गौरव वाजपेयी, आनंद मिश्रा और मोहम्मद शाहिद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें