फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मणगंज में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, पांच से 10 लाख का नुकसान

नीरज नरवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 10:08 PM IST

झांसी। लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगंज में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। मकान गिरने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि मकान मालिक रजत अग्रवाल समेत घर के सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि बारिश के कारण मकान की हालत कमजोर हो गई थी। सुबह अचानक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया। मकान मालिक रजत अग्रवाल के अनुसार हादसे में करीब पांच से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मलबा हटाने में मदद की। लगातार बारिश को देखते हुए आसपास के पुराने और कमजोर मकानों को लेकर भी लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें