फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव पहुंचेगा न्याय रथ, पात्रों को दिलाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। मेगा एवं वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार और तैयारियों के तहत बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से न्याय रथ रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राजीव कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील सिंह और प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। न्याय रथ शहर के साथ ही जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा एवं वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के बारे में जागरूक करेगा। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की जाएगी। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाने के साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें