संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार दोपहर सवारियों से भरी एक टैक्सी बिरधा से ललितपुर की ओर आ रही थी। ग्राम खड़ेरा के पास पहुंचते ही अचानक टैक्सी के इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देखकर चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया। टैक्सी में सवार यात्री आनन-फानन में उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इसी बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर धुएं को शांत किया। इसके बाद टैक्सी वहां से रवाना हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोट : संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।