फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए पर धर्मपाल का तंज, बोले- पिटाई, डकैती और अपहरण

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा के पीडीए पर तंज कसते हुए इसका नया अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि पीडीए में पी का मतलब पिटाई, डी का डकैती और ए का अपहरण है। विपक्ष संविधान के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है। वह शुक्रवार को दीनदयाल सभागार में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में थारपारकर समेत देसी नस्ल की अन्य गायों की नस्ल सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसान और पशुपालकों को मुफ्त सीमन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य देसी गायों की दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाना है, ताकि एक-दो लीटर दूध देने वाली गाय 10 से 12 लीटर तक दूध दे सके। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा की समस्या बहुत अधिक है। यहां कई किसान गाय के दूध देना बंद करने के बाद उसे खुला छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि गाय के गर्भित होने पर उसे दोबारा पकड़कर घर लाया जाता है। सरकार का उद्देश्य लोगों को देसी नस्ल की गाय पालने के लिए प्रोत्साहित करना है। मंत्री ने कहा कि ऐसे पशुपालकों को चार गाय पालने पर चार किस्तों में 72 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य गोवंश का संरक्षण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें