झांसी के दीनदयाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।