संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना और अन्नकूट उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों का भोग अर्पित किया। इसके बाद आरती कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। कार्यक्रम में एमएलसी रमा निरंजन, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, धर्माचार्य हरिओम पाठक, आचार्य राजीव पाठक, दीपक यादव, रवीश त्रिपाठी और शिवम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।