फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन यात्रा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

नीरज नरवरिया Updated Sat, 29 Aug 2026 09:18 PM IST

झांसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हरिनाम संकीर्तन यात्रा के साथ हुआ। हरे कृष्ण मंदिर, इस्कॉन से निकली संकीर्तन यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। हरिनाम संकीर्तन यात्रा हरे कृष्ण मंदिर, इस्कॉन से प्रारंभ होकर सिटी चर्च, सिंधी तिराहा, कोतवाली का ढाल, गांधीघर का टपरा, सराफा बाजार, पोस्ट ऑफिस, जवाहर चौक, मालिनों का चौराहा, मुरली मनोहर मंदिर, गांधी रोड, सुभाष गंज और रानी महल होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संकीर्तन और भजनों से पूरा मार्ग कृष्णमय नजर आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें