फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई सिलेंडर विस्फोट में झुलसे 19 लोग झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। उरई के शांति नगर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में कुल 24 लोग झुलस गए। इनमें गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भर्ती मरीजों में चार पुरुष, चार महिलाएं, एक किशोर और 10 बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 10 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से उरई में हुई घटना के गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की सूचना दी गई थी। साथ ही उनके उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके मद्देनजर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती मरीजों को वार्ड नंबर चार और न्यूरो सर्जरी विभाग में शिफ्ट किया गया। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीमें भी तैनात कर दी गईं। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार खुद देर रात तक वार्ड में उपचार व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि उरई से आए सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है। इनमें 10 की हालत चिंताजनक है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में मन्नी देवी (60), सोमवती (70), खुशबू (30), दयावती (30), बिन्ना उर्फ सोमवती (55), बबलू (35), आकाश (28), दयानंद भारती (30), निखिल (17), अमृता (12), उमंग (10), वैष्णवी (8), अंशिका (9), कृष (8), अभिनय (7), दीपेश (13), कीर्ति (8), सान्या (13) और अजीत (12) शामिल हैं। सभासद पुत्र विशाल बोले, पहले लगी आग, फिर फटा सिलेंडर सभासद माताप्रसाद के पुत्र विशाल ने बताया कि उनकी मां चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। मां ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई। लपटें उठती देख परिवार के सदस्य घर से बाहर भागने लगे। इसी बीच सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें