कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन विभाग का नया लोगो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार, 4 सितंबर को जारी करेंगे। कोलकाता स्थित धनधान्य सभागार में सुबह 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में लोगो का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान लोकगीत दल ‘दोहार’ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।