बांदीपोरा में एनएचएम कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं प्रभावित हुईं और सीटी स्कैन सेक्शन बंद रहने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। विधायक निजामुद्दीन भट ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखने और आगामी विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।