यूपी में बीजेपी के साथ बन रहे महागठबंधन से समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल को बाहर कर दिया है। समझा जाता है कि कई दिनों तक बातचीत चलने के बाद भी जब आरएलडी नेता अखिलेश यादव की दी हुई सीटों पर राजी नहीं हुए तो पार्टी ने ये कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी यूपी में 300 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समझौते के मुताबिक कांग्रेस को 100 सीटें दी गई हैं।