फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े कप्तान बिजी हैं, अम्मा भी अटल हैं!

Wed, 01 Mar 2017 11:08 AM IST
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला टीवी / मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसएसपी दफ्तर में पिछले दस दिनों से एक वृद्ध महिला रोज आती है और बड़े  कप्तान साहब के न मिलने पर दिन भर वहीं बैठी रहती है। यहां तक कि जब वो इंतजार करते-करते थक कर चूर हो जाती है तो वहीं कुर्सी पर सो भी जाती है। अमर उजाला टीवी की टीम जब इस 75 साल की बुजुर्ग महिला से मिलने पहुंची तो पता चला कि दबंगों ने इसके घर कब्जा कर लिया है। महिला का आरोप है कि दबंगों की इचौली थाने की पुलिस से मिलीभगत है, इसलिए कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो रही, लेकिन अमर उजाला टीवी की टीम के पहुंचने पर पुलिस हरकत में आई और एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें