ओडिशा के सिमलीपाल से ऐसी मार्मिक तस्वीरें सामने आई हैं ...जिनमें एक हथिनी अपने बच्चे की लाश को 24 घंटे तक दुलारती रही। वन विभाग के कर्मचारी हथिनी को हटाने की कोशिश करते रहे लेकिन हथिनी ये मानने को तैयार ही नहीं थी कि उसका बच्चा मर चुका है। बाद में किसी तरह जब हथिनी गई तो उसके बच्चे की लाश को वहां से हटाया गया। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि हाथी के बच्चे की मौत कैसे हुई?