फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR पर राहुल गांधी के समर्थन में के. अन्नामलाई, आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर भी कही बड़ी बात

Wed, 21 Oct 2026 08:25 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर देश की सियासत में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष लगातार इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है और अब तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवाल उठाने के अधिकार का समर्थन किया है। अन्नामलाई ने साफ कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन इस दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

इतना ही नहीं, अन्नामलाई ने CJP संगठन के नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस के कथित बर्ताव पर भी सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि नेताओं को जेल में रखने जैसी कार्रवाई से उनकी लोकप्रियता बढ़ सकती है और युवाओं के बीच केंद्र सरकार को लेकर नाराजगी भी पैदा हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें