मानसून ने इस बार हिमाचल प्रदेश में ऐसा कहर बरपाया है कि 63 सड़कें अभी तक बंद पड़ी हैं। एक गांव से दूसरे गांव के लिए संपर्क टूट गए हैं... घरों की बत्तियां गुल हैं और पीने के पानी को लोग तरस रहे हैं... सबसे ज्यादा दर्द मंडी जिला झेल रहा है, अकेले मंडी में 33 सड़कें बंद हैं... सोचिए वहां फंसे लोगों का क्या हाल होगा? ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, ये पहाड़ में फंसी जिंदगियों की भयाभह हकीकत है... जो हर साल वहां के लोगों पर कहर बनकर टूटती है...