कानपुर में नोटबंदी से मुसीबतों का सामना कर रहे गरीबों पर इसका अच्छा असर भी देखने को मिला, जब अमर उजाला की पहल से गरीबों को कोल्ड स्टोरेज में जमा आलू सड़ने से पहले मुफ्त में बंटवा दिए। नोटबंदी से खरीदारी में आयी कमी और उत्पादकता में बढ़ोत्तरी के चलते आलू का स्टोरेज बढ़ गया था। सड़ने के डर से स्टोरेज मालिक आलू फेंकने लगे थे, लेकिन अमर उजाला ने पहल करते हुए कानपुर के कई क्षेत्रों में गरीबों के लिए मुफ्त में आलू वितरण करवाया। इस पहल में स्टोरेज मालिकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो आलू दिया जा रहा है और जिसके घर शादी है उसे 40 किलो दिया जा रहा है। इसको लेकर गरीब काफी खुश नज़र आए।