पाकिस्तान की पोल एक बार फिर खुल गई है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आखिरकार यह स्वीकार कर ही लिया कि मार्च में गिरफ्तार किए गए भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव के खिलाफ हमारी सरकार और एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत नहीं हैं। अजीज बुधवार को सीनेट के चैंबर में सांसदों को ब्रीफ कर रहे थे। आपको बता दें कि जाधव को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था। भारत ने उसी वक्त बयान देते हुए साफ कर दिया था कि जाधव एक बिजनेसमैन है और ईरान में कारोबार करता है। भारत ने ये भी शक जताया था कि शायद जाधव को किडनैप किया गया है।