तमिलनाडू के सीएम विजय थलापति अपनी दोस्त तृषा कृष्णन पर की गई अभद्र टिप्पणियों को अभी तक भूले नहीं है... महिलाओं को लेकर गलत भाषा का इस्तेमाल करने वालों को सीएम विजय ने बड़ा अल्टीमेटम दिया... उन्होंने कहा कि महिलाओं ने उनकी राजनीतिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई है और उनके खिलाफ किसी भी तरह की गाली या मानहानिकारक टिप्पणी वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। विजय ने कहा कि राजनीति में तीखी आलोचना हो सकती है, लेकिन महिलाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि तमिलनाडु में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ डबल मीनिंग भाषा का इस्तेमाल बढ़ रहा है और जनता सब देख रही है।