आगरा के छीपीटोला में नोट बदलवाने के लिए बैंक आई महिलाओं का गुस्सा एक दूसरे पर ही फूट पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक में आई दो महिलाओं के बीच लाइन में खड़े होने को लेकर पहले तो बहस हुई और फिर देखते ही देखते दोनों हाथापाई फिर लात-घूंसे पर उतर आईं। वहीं उन्हें शांत कराने में बैंक के गार्ड के भी पसीने छूट गए।