कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जंतर-मंतर से जुड़े मामले में उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई है, तो दूसरी तरफ सौरव दास का करीब 11 साल पुराना एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। इस पोस्ट में सौरव दास आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाते नजर आते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने आम आदमी पार्टी में बदलाव और दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए उसकी तुलना कांग्रेस से की। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतर और सबसे अच्छा बताया था। साल 2015 के इस पोस्ट को लेकर अब सियासी चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर सौरव दास के पुराने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा था, जो अब अचानक से सुर्खियों में आ गया है?