फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने 33 बकरी पालक परिवारों को बांटे 4.01 लाख रुपये के चेक

राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के 33 बकरी पालक परिवारों को कुल 4.01 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस सहायता का उद्देश्य बकरी पालन से जुड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और पशुपालन को आजीविका के बेहतर साधन के रूप में प्रोत्साहित करना है। आर्थिक सहायता मिलने से लाभार्थी परिवारों को बकरी पालन से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन के तहत कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और पशुपालन लोगों की आजीविका के महत्वपूर्ण साधन हैं। बकरी पालन जैसे व्यवसाय ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, किसान मोर्चा अध्यक्ष देशराज मोदगिल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र पटियाल, एसएमएस सतपाल धीमान, बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश जंगा और थाना कलां के पशु चिकित्सा अधिकारी अभिनव सोनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें